बेलबनवा, बाँसी में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि छोटे राजा अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे
बाँसी / सिद्धार्थनगर। बाँसी तहसील अंतर्गत बांसी इटवां मार्ग पर बेलबनवा गांव में आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। उक्त प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में छोटे राजा अभय प्रताप सिंह, बांसी विधानसभा 304 विधायक राजा जय प्रताप सिंह के सुपुत्र अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि छोटे राजा अभय प्रताप सिंह जी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। ग्रामीण खेलों से ही असली प्रतिभाएं निकलती हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना से खेलने की नसीहत दी।
इस सफल आयोजन के लिए आयोजक सभासद श्रीमती सुशीला निषाद एवं सभासद, अर्जुन निषाद को मुख्य अतिथि द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और उनके प्रयासों की सराहना की गई।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों के दांव-पेंच देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आयोजकों ने बताया कि विजेता और उपविजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य लोग, युवा और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

टिप्पणियां