सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026

ठोठरी बाजार नगर इकाई का हुआ गठन पहुंचे व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कसौधन

सिद्धार्थनगर। लोटन के ठोठरी बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि व्यापारी संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में है। व्यापारी हितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हित की बात करेगा, वही देश में राज करेगा। व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा। संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के बाजारों में व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही बाजारों में मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संगठन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के बीच संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में ठोठरी बाजार की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें पंकज कसौधन को अध्यक्ष, श्री प्रकाश वरुण को संरक्षक, सुनील गुप्ता को महामंत्री, प्रदीप कसौधन को संगठन मंत्री, श्याम चंद्र कसौधन को वरिष्ठ संगठन मंत्री, पिंटू गुप्ता को सह संगठन मंत्री, लवकुश गौड़ को मंत्री, भोला कसौधन को संयुक्त मंत्री, दिलीप मौर्या को सचिव, मनोज गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

हरिवंशपुर चौकी प्रभारी एसआइ रमेश कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। बाजार की व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, हृदय वर्मा, संगठन मंत्री करुणेश जायसवाल, कंचन वर्मा, ककरहवा अध्यक्ष अमन जायस वाल, लोटन अध्यक्ष अनुराग कसौधन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *