सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026

परिवार और विद्यालय के समन्वय से ही संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य: ओ.ए. जोसेफ

सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका परिषद स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को टीचर-पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनोहारी स्वागत गान से हुआ। छात्राओं की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम के वातावरण को गरिमामय बना दिया। उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला केवल विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा से नहीं, बल्कि परिवार के संस्कार, अभिभावकों के मार्गदर्शन और शिक्षक-परिवार के मजबूत समन्वय से तैयार होती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान और परीक्षा में प्राप्त अंकों तक सीमित नहीं किया जा सकता। वास्तविक शिक्षा वह है, जो बच्चों में विवेक, अनुशासन, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करे। विद्यालय जहां ज्ञान और दिशा देता है, वहीं उसे जीवन व्यवहार में उतारने की पहली पाठशाला परिवार होता है।

विद्यालय की प्रबंधक विन्सी जोसेफ ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के सामने संभावनाओं के द्वार खोलते हैं, लेकिन उन अवसरों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक अनुशासन, साहस और निरंतरता बच्चों को पारिवारिक वातावरण से मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके आचरण, संस्कार और भावनात्मक जरूरतों के प्रति भी सजग रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों को बच्चों के साथ केवल अनुशासक की भूमिका में न रहकर उनके मित्रवत मार्गदर्शक की भूमिका भी निभानी चाहिए। बच्चों की भावनाओं, जिज्ञासाओं और समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनना उनके व्यक्तित्व के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है। विद्यालय और परिवार के बीच निरंतर संवाद से ही ज्ञान के साथ मानवीय संवेदना एवं सामाजिक जिम्मेदारी से युक्त नागरिकों का निर्माण संभव है।

चेयरमैन ओ.ए. जोसेफ ने अभिभावकों से विद्यालय की शैक्षिक एवं संस्कारपरक यात्रा में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं है। इसके निर्माण में परिवार, शिक्षक और समाज की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बैजू चेरियन, उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र, प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र, फणींद्र मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, एबी सर, भुवनेश्वर मिश्र, अशोक प्रजापति, नरसिंह कुशवाहा, अविरामी मिस, रमैया मिस, राजकुमार सिंह, प्रदीप रौनियार, अवनीश मिश्रा, अनिल पांडेय, पीयूष त्रिपाठी, यशी सिंह, अतुल्या मिस, जीथू बीजू, पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, दीप्ति बारीक, गंगाधर दुबे, सोनू भारती, अमृता पाठक, वर्षा जायसवाल, श्रीराम, मनीष श्रीवास्तव, सोनू सुरेंद्र, शिजा बैजू, स्नेहा मिस, लिप्सी मिस, तमजिद अली, राधेश्याम, प्रहलाद प्रसाद, ऐश्वर्या मिस, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता, सोनू सर, मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल, अनूप रौनियार, नमिता मिश्रा, रंजना त्रिपाठी, संतोष तिवारी, रवीना खातून, अनुष्का मद्धेशिया, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, सिनसी पीटर, कार्तिका मिस, ललितेश गुप्ता, संजीव सर, सीजा चेरियन, रमा श्रीवास्तव एवं मुकेश सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *