गड्ढे में मिला नवजात, इलाज के बाद दत्तक ग्रहण केंद्र भेजा गया
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव में 27 सितंबर को गड्ढे में नवजात शिशु मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को मिलने के बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर नवजात को तत्काल जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में नवजात का उपचार किया गया। इस दौरान संबंधित टीम द्वारा शिशु की लगातार देखरेख की जाती रही। उपचार के बाद चिकित्सकों ने नवजात को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया, जिसके बाद शनिवार को उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
बाल कल्याण समिति के आदेश के अनुपालन में नवजात को सुरक्षित तरीके से एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई, बहराइच पहुंचाया गया, जहां उसे संरक्षण में ले लिया गया है।
नवजात के मिलने के बाद से ही उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग सक्रिय रहा। अब शिशु की देखरेख दत्तक ग्रहण केंद्र में निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। वहीं, नवजात को गड्ढे में किस परिस्थिति में छोड़ा गया था, इसे लेकर भी सवाल बने हुए हैं। मामले में संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियां