सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026
वीडियो शहर चुनें

कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती की कुएं में गिरकर मौत

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सवांकुंड नधिरा गांव में रविवार दोपहर कुएं में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से युवती अचानक गहरे कुएं में जा गिरी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सवांकुंड नधिरा गांव निवासी बहादुर की पुत्री सोनामती (18) रविवार दोपहर करीब एक बजे कुएं के पास गई थी। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी टूट गई और वह असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए।

कुएं के पास चप्पल पड़ी मिलने पर ग्रामीणों ने युवती के कुएं में गिरने की आशंका जताई। इसके बाद कुएं में तलाश शुरू की गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मृतिका के पिता ने बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *