सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026
वीडियो शहर चुनें

जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में मददगार बनेगा रक्तदान, सीएचसी अधीक्षक ने की अपील

पयागपुर। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में 8 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज को जीवनदान मिल सकता है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन तथा गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।

सीएचसी प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं रक्तदान करने के साथ अपने परिचितों और युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ें। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर जरूरत के समय मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *