सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026
वीडियो शहर चुनें

नदियों में गंदगी और राखड़ गिराने पर लगेगी रोक, करेंगे स्थलीय निरीक्षण

म्योरपुर/सोनभद्र। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री और सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रविवार को कहा कि सोनभद्र की नदियों और जलाशयों में बहाई जा रही गंदगी और राखड़ पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए ओबरा के चकाड़ी स्थित रेणुका नदी और अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र का स्थानीय निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की खराब सड़कों को भी दुरुस्त कराया जाएगा और सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उक्त बाते कही। उन्होंने कस्बा निवासी सुजीत अग्रहरि के आवास पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल एवं पिछड़ा वर्ग के जिलाउपाध्यक्ष गणेश जायसवाल के आवास पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है। जिले की जो भी समस्याएं हैं, उनका हर हाल में निस्तारण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र औद्योगिक और खनन क्षेत्र होने के कारण पर्यावरण से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। नदियों और जलाशयों में गंदगी तथा राखड़ जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि सड़कें आम लोगों की सुविधा और आवागमन का प्रमुख माध्यम हैं। बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी और गड्ढों को भरने के साथ सड़क व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

उन्होंने बकरिहवा, और शक्तिनगर सड़कों के गड्ढा मुक्त के लिए गंभीरता से लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोंड़, शारदा खरवार, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल,सुजीत सिंह मोहरलाल खरवार, मोनू जायसवाल, बर्फीलाल , प्रशांत दुबे ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *