परिवार परामर्श केंद्र में चार मामलों की सुनवाई, तीन में आपसी सहमति से सुलह
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान कुल चार प्रकरणों में दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
विस्तृत सुनवाई एवं परामर्श के बाद तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कर सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित होने की उम्मीद है।
वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि प्रदान की गई, जिस पर आगे सुनवाई की जाएगी।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार काउंसलिंग और परामर्श की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

टिप्पणियां