सीधे खबरों पर जाएं
Monday, 5 October 2026
वीडियो शहर चुनें

सीडीओ की पहल से 24 घंटे में गांव की बिजली बहाल

बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर विकासखंड कैसरगंज के ग्राम पवही में आयोजित विशेष ग्राम सभा की बैठक में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने ग्रामीणों की बिजली समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ की पहल का असर यह रहा कि विद्युत विभाग की विशेष टीम ने महज 24 घंटे के भीतर गांव की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी।

विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और गांव के बेहतर भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने गांव का पैदल भ्रमण कर पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

इसी दौरान ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि पिछले पांच दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को टीम लगाकर जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल कराने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग ने विशेष टीम लगाकर मरम्मत कार्य शुरू किया और 24 घंटे के अंदर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। सीडीओ द्वारा विद्युत विभाग के कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी कराई गई।

बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने समस्या को मौके पर सुनकर तत्काल समाधान कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *